Showing posts with label very very important. Show all posts
Showing posts with label very very important. Show all posts

Wednesday, March 1, 2017

Career

01 मार्च 2017 से बिहार बोर्ड की 10 वीं की परीक्षा प्रारम्भ है। बिहार बोर्ड से पढ़ने वाले लगभग 85% स्टूडेंट्स ने तो अभी तक ये भी फैसला नहीं किया होगा कि इस परीक्षा के बाद वह क्या करेंगे?
अगर आगे पढ़ना है तो विज्ञान, वाणिज्य या कला में अपना कैरियर बनाएंगे?
किस विषय को पढ़ कर क्या फायदा होगा? यह पता ही नहीं होता है?
मैं एक कैरियर प्रामर्शकर्ता के तौर पर विस्तृत जानकारी देने का प्रयास करूँगा।

1. जिस स्टूडेंट्स को 10 वीं में भौतिकी और रासायन पढ़ने में रूचि रही है वो गणित विषय के साथ इण्टर करें तो बहुत अच्छा होगा। अतिरिक्त विषय के रूप में स्टेटिस्टिक्स रखना न भूले।
2. जिस स्टूडेंट्स को 10 वीं में जीव विज्ञान पढ़ने में रूचि रही है वो जीव विज्ञान विषय के साथ इण्टर करें तो बहुत अच्छा होगा। यहाँ उनके लिए एक लाभ भी है। वह अतिरिक्त विषय के रूप में गणित को रख सकते हैं।
3. जिस स्टूडेंट्स को 10 वीं में इतिहास पढ़ने में रूचि रही है वो इतिहास विषय के साथ इण्टर करें तो बहुत अच्छा होगा।
4. जिस स्टूडेंट्स को 10 वीं में भूगोल पढ़ने में रूचि रही है वो भूगोल विषय के साथ इतिहास, नागरिक शास्त्र लेकर  इण्टर करें तो बहुत अच्छा होगा।
5. जिस स्टूडेंट्स को 10 वीं में गणित पढ़ने में रूचि रही है वो कामर्स विषय के साथ इण्टर करें तो बहुत अच्छा होगा।
6. जिस स्टूडेंट्स को 10 वीं में चित्रकला में रूचि रही है वो मल्टीमीडिया विषय के साथ इण्टर करें तो बहुत अच्छा होगा।

10 और 12 की परीक्षा के बाद अपने घरों में नहीं बैठें। आप अपनी रुचि के अनुसार कम्प्यूटर, चित्रकला, अंग्रेजी स्पोकन, उद्यमिता विकास जैसी 3 माह का कोर्स कर के अपनी क्षमता का विकास कर सकते हैं।

यह परामर्श आपको कैसी लगी। अवश्य बताएँ। अन्य किसी परामर्श के लिए वाट्स एप 7070434201 पर संपर्क करें।

परामर्शकर्ता
क़ैसर शकील
संस्थापक
एच एस इस्टीट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन एंड टेक्नोलॉजी
दोस्तियां चौक और शिवहर